Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती के लाल ने बढ़ाया जिले का गौरव: बी.फार्मा में प्रथम श्रेणी...

बस्ती के लाल ने बढ़ाया जिले का गौरव: बी.फार्मा में प्रथम श्रेणी व विशेष योग्यता के साथ चमके पत्रकार राहुल सिंह के छोटे भाई विशाल

मूकनायक/रिपोर्टर, राजेश कुमार/बस्ती/उत्तर प्रदेश

AKTU के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में मिली डिग्री, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

बस्ती। मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का शानदार उदाहरण पेश करते हुए जनपद बस्ती के होनहार छात्र विशाल ने बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी.फार्मा) की परीक्षा वर्ष 2026 में प्रथम श्रेणी एवं विशेष योग्यता के साथ उत्तीर्ण कर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिवार, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयों से सराबोर कर दिया।

विशाल सिंह ने अपनी बी.फार्मा की डिग्री Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University (AKTU) से प्राप्त की। विश्वविद्यालय के भव्य दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में उन्हें डिग्री प्रदान की गई। इस दौरान आशीष पटेल ने उन्हें सम्मानित करते हुए डिग्री सौंपी। यह पल विशाल और उनके परिवार के लिए गर्व और सम्मान का यादगार अवसर बन गया।

बताया जाता है कि विशाल शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे हैं। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर उन्होंने यह सफलता अर्जित की है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और नियमित प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

विशाल के बड़े भाई एवं पत्रकार राहुल सिंह ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विशाल आगे भी फार्मेसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर समाज और देश की सेवा करेंगे।

विशाल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि ऐसे प्रतिभाशाली युवा न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे बस्ती जनपद की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments