Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेश" स्वीकार नहीं है मुझे तुम्हारा शास्त्र "

” स्वीकार नहीं है मुझे तुम्हारा शास्त्र “

आज दलित साहित्य एंव संस्कृति मंच-गोरखपुर के तत्वावधान में स्थान- रमाबाई बुद्ध विहार, राप्ती नगर गोरखपुर में समय शाम 4 बजे से मंच की कार्यकारिणी की बैठक एवं काव्य गोष्ठी आयोजित की गयी।
बाबा साहब डॉ अम्बेडकर जी के विचारों को आगे बढ़ाने तथा दलितों के दायित्व पर बिस्तार से चर्चा की गयी तथा मंच के रजिस्टेशन के सम्बन्ध में मंच के उपाध्यक्ष एडवोकेट ध्रुवराम बौद्ध ने कहा कि इस कार्य को जितना जल्दी हो सके हमें कर लेना चाहिए और जहां तक मंच के नाम से अब रजिस्टेशन नहीं होगा उस पर भी कोई आपत्ति है तो मंच को बिना रजिस्टेशन के ही कार्य किया जा जैसे पहले से चला आ रहा है।
मंच के महासचिव राजेश कुमार बौद्ध ने कहा कि दलित साहित्य एंव संस्कृति मंच का रजिस्टेशन से इस संस्था को और आगे बढ़ाने में बल मिलेगा, तथा आपने अपनी कविताओं के माध्यम से हिंदुत्व को नकारते हुए कहां कि-
हिंदुत्व
को अपनाकर
कभी भी
लोकतंत्र स्थापित
नहीं किया जा सकता।
मंच के महासचिव राजेश बौद्ध ने हिन्दी के जातिवादी साहित्यकारों को ललकारते हुए कहां कि-
तुम जब
नकारते हो
अम्बेडकरवादी साहित्य को
तब हम बहस करने
के लिए तैयार हो जाते हैं।
जब हम नकारते हैं
तुम्हारे सभी साहित्य को
और तुम्हारे जातिवादी साहित्यकारों को
हाय तौबा क्यों मच जाता है।

मंच के अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद त्यागी जी ने इस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहां कि-
नौकरियां खत्म हुई
और पूंजीवाद का विस्तार हुआ
संविधान समाप्त करने की ओर
बढ़ने लगे हैं उनके कदम।
मनुस्मृति को नकारते हुए त्यागी जी ने अपनी कविता को आगे बढ़ाते हुए कहां कि-
स्वीकार नहीं है मुझे
तुम्हारा शास्त्र
जो अपवित्र होता है
आदमी के स्पर्श से।
इस क्रार्यक्रम में तमाम वक्ताओं ने अपने विचार रखे तथा कवियों ने अपने कविता पाठ किया श्रेध्दय- ध्रुव राम बौद्ध एडवोकेट, कवि रामचन्द्र प्रसाद त्यागी, कवि अनिल कुमार गौतम, कवि बनवारी लाल पटेल, कवि विनय कुमार अजीज,अशोक यादव बौद्ध, शंकर लाल, डॉ. नन्दकिशोर, आदि लोगों ने कविता पाठ किया, तथा बैठक में उपस्थित श्रध्देय- नरसिंह गौतम, बी पी गुप्ता, जगदीश चंद, रामचन्द्र प्रसाद त्यागी, अनिल कुमार गौतम, ध्रुवराम बौद्ध, विनय कुमार, डॉ. नन्दकिशोर, अमित कुमार, श्रवण कुमार, राजेश कुमार बौद्ध, पटेल बनवारी सिंह आज़ाद, शंकर लाल, अशोक यादव बौद्ध, बैजनाथ बौद्ध, डॉ रविन्द्र कुमार,आकर्षित, सतीश चंद्र, डॉ रामनरेश, विनोद कुमार गौतम आदि सहित दर्जनों लोगों की उपस्थिति रही। क्रार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष श्रेध्दय रामचन्द्र प्रसाद त्यागी जी ने किया तथा संचालन मंच के महासचिव राजेश कुमार बौद्ध जी ने किया।

रिपोर्ट – राजेश कुमार बौद्ध
महासचिव, दलित साहित्य एंव संस्कृति मंच- गोरखपुर

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments