Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबिना वैध पंजीकरण सीटी स्कैन संचालन के आरोप जनता सेवा हॉस्पिटल एवं...

बिना वैध पंजीकरण सीटी स्कैन संचालन के आरोप जनता सेवा हॉस्पिटल एवं अन्य के खिलाफ जांच की मांग

मूकनायक/रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। पत्रकार एवं राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने अपर स्वास्थ्य निदेशक एवं परिवार कल्याण बस्ती मंडल को ज्ञापन सौंपकर जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा स्थित जनता सेवा हॉस्पिटल लक्ष्मी अल्ट्रासाउंड सेंटर कथित सीटी स्कैन सेंटर पूर्वा अल्ट्रासाउंड सेंटर बढ़या तथा जनपद बस्ती के भानपुर स्थित पब्लिक अल्ट्रासाउंड सेंटर की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कुछ संस्थानों में सीटी स्कैन के वैध पंजीकरण एवं संचालन को लेकर गंभीर अनियमितताओं की आशंका है। शिकायत में अस्पतालों एवं अल्ट्रासाउंड केंद्रों के वैध पंजीकरण नियमों के अनुपालन वास्तविक संचालकों की पहचान सीटी स्कैन संचालन की वैधता अभिलेखों की जांच तथा अनियमितता पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की गई है ज्ञापन में जनता सेवा हॉस्पिटल पर हुई विभागीय कार्रवाई कथित रूप से बरामद पैरामेडिकल प्रमाणपत्रों संबंधित व्यक्तियों की भूमिका तथा लक्ष्मी अल्ट्रासाउंड सेंटर में कथित सीटी स्कैन संचालन सहित विभिन्न बिंदुओं की निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया गया है। साथ ही पूर्वा अल्ट्रासाउंड सेंटर बढ़या इटवा क्षेत्र के अन्य संबंधित अल्ट्रासाउंड केंद्रों तथा भानपुर स्थित पब्लिक अल्ट्रासाउंड सेंटर की भी संयुक्त जांच कराने की मांग की गई है ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी बस्ती जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थनगर तथा आयकर विभाग को भी प्रेषित की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments