न्यूज़ छत्तीसगढ़
अकलतरा में 11 जुलाई को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
बिलासपुर
मूकनायक
अकलतरा, जांजगीर-चांपा। समाज सेवा के उद्देश्य से कार्यरत अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा दिनांक 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मुस्लिम सराय, मस्जिद रोड, अकलतरा (जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़) में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष अलीम अंसारी ने बताया कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज के लिए नया जीवन बन सकता है। इसी उद्देश्य से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सभी सम्माननीय रक्तदाताओं से अनुरोध है कि वे औपचारिक (फॉर्मल) परिधान में शिविर में उपस्थित होकर इस जनहित अभियान का हिस्सा बनें।
शिविर में रक्तदान के साथ-साथ निःशुल्क बॉडी एनालिसिस एवं वेलनेस काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसमें प्रतिभागियों को शरीर में बॉडी फैट, मसल्स, विसरल फैट (अंदरूनी चर्बी) तथा फिटनेस स्कोर की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी, जिससे वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर बेहतर जीवनशैली अपना सकें।
संस्था की ओर से बताया गया है कि रक्तदाताओं के इस अमूल्य योगदान के सम्मान स्वरूप प्रत्येक रक्तदाता को स्मृति-चिह्न (यादगार उपहार) प्रदान किया जाएगा। साथ ही समाजहित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सम्माननीय नागरिकों को प्रशस्ति पत्र एवं विशेष सम्मान से भी सम्मानित किया जाएगा।
फाउंडेशन ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं सभी जागरूक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करने तथा इस मानव सेवा अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
संपर्क:अलीम अंसारी (संस्थापक/अध्यक्ष) – 9993090959मोहम्मद इमरान (संरक्षक) – 9425223066


