Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedरामपायली में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, पुलिस ने नागरिकों को किया सतर्क

रामपायली में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, पुलिस ने नागरिकों को किया सतर्क

मूकनायक समाचार | सत्यशील गोंडाने -/रामपायली | बालाघाट

बालाघाट पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देशन एवं रामपायली थाना प्रभारी के नेतृत्व में रामपायली क्षेत्र में रामपायली थाना स्टाप के समस्त वरिस्ट एंव नवगात स्टाप ने दि जानकारी साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी और बैंक संबंधी धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सतर्कता और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। लोगों से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम या आधार संबंधी जानकारी साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

अभियान के दौरान साइबर सुरक्षा संबंधी एवं के माध्यम से लोगों को हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस ने नागरिकों से “सुरक्षित रहें, पुलिस से संपर्क में रहें” का संदेश देते हुए कहा कि हर संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जागरूक नागरिक ही साइबर अपराधों पर प्रभावी लगाम लगा सकते हैं।

रामपायली पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और लोगों को डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments