Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedबिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12.405 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर...

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12.405 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर, 27 जून 2026। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उस्लापुर रेलवे स्टेशन के पास तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.405 किलोग्राम गांजा तथा चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 6.25 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पुरुष और दो महिलाएं एक छोटे बच्चे के साथ आसमानी रंग की ट्रॉली बैग में गांजा लेकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन से उस्लापुर की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उस्लापुर रेलवे स्टेशन स्थित लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र के पास घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग से खाकी रंग के प्लास्टिक टेप में लिपटे 11 पैकेटों में कुल 12.405 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments