Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedधारदार चापड़ लेकर स्कूल में शिक्षकों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

धारदार चापड़ लेकर स्कूल में शिक्षकों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर, 27 जून 2026। कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी बेलगहना पुलिस ने शासकीय प्राथमिक शाला ढोलमौहा में धारदार चापड़ लेकर शिक्षकों एवं बच्चों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ढोलमौहा निवासी 42 वर्षीय शिवरतन दास मानिकपुरी हाथ में तलवारनुमा धारदार चापड़ लेकर शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में शिक्षकों और बच्चों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चौकी बेलगहना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आरोपी को स्कूल परिसर से हथियार सहित हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार तलवारनुमा चापड़ बरामद कर जब्त किया गया। जांच में आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बी.एन. बनाफर, सहायक उप निरीक्षक भरतलाल राठौर, प्रधान आरक्षक राधेश्याम मरावी तथा आरक्षक संजय कश्यप की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि विद्यालयों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments