Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में 25 गांवों के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, निर्माण...

इथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में 25 गांवों के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, निर्माण पर रोक की मांग

मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। रुधौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दसिया थाना रुधौली तहसील भानपुर में निर्माणाधीन इथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में सोमवार को लगभग 25 गांवों के ग्रामीण जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और फैक्ट्री के निर्माण एवं संचालन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इथेनॉल फैक्ट्री के संचालन में भारी मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है जिससे क्षेत्र के भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है उनका कहना है कि भूजल का अत्यधिक दोहन होने से भविष्य में पेयजल संकट उत्पन्न होने की आशंका है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि फैक्ट्री के संचालन से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ सकता है जिसका असर आसपास के गांवों के लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन फैक्ट्री से लगभग 200 मीटर की दूरी पर दो विद्यालय संचालित हैं ऐसे में फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं रासायनिक तत्वों एवं अन्य प्रदूषकों का प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई पर पड़ सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समय रहते मामले की गंभीरता से जांच नहीं कराई गई तो क्षेत्र के लोगों को आंखों श्वास तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है उन्होंने जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए फैक्ट्री के निर्माण और संचालन की विस्तृत जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जनभावनाओं और पर्यावरणीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने की मांग की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments