Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीआईजी बस्ती ने लगाया जनचौपाल लोगों से संवाद कर सुनी समस्याएं

डीआईजी बस्ती ने लगाया जनचौपाल लोगों से संवाद कर सुनी समस्याएं

मूकनायक/ रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने सोमवार को थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित सिमरन लॉज में कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत जनचौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों महिलाओं व्यापारियों और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना। जनचौपाल में पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने सामाजिक सहभागिता बढ़ाने तथा क्षेत्र में शांति सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही साइबर अपराध महिला सुरक्षा नशा उन्मूलन सोशल मीडिया के दुरुपयोग और सामुदायिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया। डीआईजी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के दौरान संबंधित सीपीयू प्रभारी को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर आमजन वृद्ध और दिव्यांग व्यक्तियों से संवाद स्थापित करें तथा उनकी समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। इसके अलावा महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने मिशन शक्ति अभियान और बहू-बेटी सम्मेलन कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करने तथा संवेदनशील मामलों की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जनचौपाल में क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments