Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedखनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा

अवैध गिट्टी परिवहन करते तीन हाइवा वाहन जब्त

बलरामपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गिट्टी परिवहन कर रहे तीन हाइवा वाहनों को जब्त किया है।

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर, बरियों एवं पस्ता क्षेत्र में जांच के दौरान तीन हाइवा वाहन अवैध गिट्टी परिवहन करते पाए गए। कार्रवाई के दौरान वाहनों को तत्काल जब्त कर बरियों एवं पस्ता थाना की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

खनिज विभाग द्वारा संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

प्रशासन की लगातार कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में खनिज संसाधनों के अवैध दोहन को रोकने के लिए नियमित जांच अभियान जारी रहेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments