आज चम्पा देवी पार्क, रामगढ़ ताल के पास गोरखपुर में राष्ट्रीय बौद्ध महासम्मेलन बहुजन महानायको के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम की कुछ झलकिया को अपने कैमरे में कैद किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. भीमराव यशवंतराव अम्बेडकर (बाबा साहब के पौत्र) मुम्बई, वर्तमान दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम, इसके अलावा बरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश मौर्या- मुम्बई, नीरज भाई पटेल- नेशनल जनमत, लखनऊ, शम्भु सिंह- नेशनल दस्तक, दिल्ली, राजेन्द्र यादव- पटना, राम बिलास भारती- मऊ, ई. ओमप्रकाश, हरिशरण गौतम, धुव्रराम बौद्ध, शिवचंद राम, के सी भारती, रामचन्द्र प्रसाद, ई.भागीरथी प्रसाद सहित इस क्रार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों के साथ ही साथ बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मंच का संचालन कार्यक्रम के मुख्य आयोजक भन्ते सुमित रत्न थेरो- समण संस्कृति संघ भारत ने किया।
रिपोर्ट- राजेश कुमार बौद्ध,
-गोरखपुर।

