Thursday, June 11, 2026
HomeUncategorizedजगदलपुर में डाक विभाग की जीडीएस सभा एवं क्षमता विकास कार्यशाला आयोजित...

जगदलपुर में डाक विभाग की जीडीएस सभा एवं क्षमता विकास कार्यशाला आयोजित ग्रामीण डाक सेवकों को वित्तीय समावेशन और डिजिटल सेवाओं के विस्तार का दिया संदेश

जगदलपुर।
डाक विभाग द्वारा बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार, जगदलपुर में जीडीएस सभा एवं क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्तर संभाग के लगभग 180 ग्रामीण डाक सेवकों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य अग्रिम पंक्ति के डाक कर्मियों की क्षमता को सुदृढ़ करना तथा क्षेत्र में वित्तीय समावेशन, बीमा कवरेज और आर्थिक विकास में इंडिया पोस्ट की भूमिका को और मजबूत बनाना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानिदेशक डाक सेवाएं जितेन्द्र गुप्ता ने की। इस अवसर पर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल अजय सिंह चौहान सहित डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए महानिदेशक डाक सेवाओं ने कठिन परिस्थितियों में डाक एवं वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने वाले ग्रामीण डाक सेवकों के समर्पण और कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर अब शांति और विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है तथा इस परिवर्तन को मजबूत करने में इंडिया पोस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने ग्रामीण डाक सेवकों से वित्तीय साक्षरता बढ़ाने, बीमा कवरेज का विस्तार करने तथा बचत एवं डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के महत्व पर भी जोर दिया।

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अजय सिंह चौहान ने सेवा गुणवत्ता में सुधार, ग्राहक पहुंच बढ़ाने तथा डाक बचत योजनाएं, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किए जा रहे कार्य भविष्य की पीढ़ियों और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम का समापन बस्तर को वित्तीय रूप से साक्षर, बीमित और डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लक्ष्य के साथ किया गया। कार्यशाला में समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति डाक विभाग की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments