Thursday, June 11, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशउपायुक्त चम्बा हिमाचल प्रदेश मुकेश रेपसवाल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट...

उपायुक्त चम्बा हिमाचल प्रदेश मुकेश रेपसवाल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

मूकनायक /अनूप राही
चम्बा /हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज वर्ष 2025-26 की हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जिला चम्बा के मेधावी छात्र-छात्राओं आज को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों के साथ संवाद किया व उन्हें शुभकामनाएं एवं प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया।

उपायुक्त ने कहा कि यह ज़िला चम्बा के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में जिले के पांच मेधावी विद्यार्थियों ने अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों द्वारा कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के आधार पर यह उपलब्धि हासिल करना पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं अध्यापकों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि प्रदेश भर के हजारों विद्यार्थियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाना सुगम काम नहीं है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का उत्कृष्ट परिणाम है।
इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह 5100-5100 की नकद प्रोत्साहन राशि तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा लिखित प्रेरणादायक पुस्तक विंग्स ऑफ फायर भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा उपायुक्त से पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देते हुए उन्होंने उन्हें जीवन में निरंतर लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments