पहली सांस्कृतिक संध्या में कुल्ल्वी फोक सिंगर रमना भारती ने मचाया धमाल | ठाकुर दास भारती। मंडी-कुल्लू सीमा पर आयोजित पारंपरिक झिड़ी मेले में कुश्ती दंगल का रोमांच अपने चरम पर रहा। दंगल के सेमी फाइनल मुकाबले में पहला मुकाबला लकी थापा नेपाल और शमशेर यूपी के बीच हुआ जिसमें लकी ने बाजी मारी वहीं दुसरे सेमी फाइनल मुकाबले में यूट्यूब फेमस लाड़ी बाबा का मुकाबला देव मंडी के साथ हुआ जिसमें देव मंडी ने अपने बेहतरीन खेल से बाबा लाड़ी को मुकाबले की रेस से बाहर कर दिया जिससे देव मंडी ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर दी | कुश्ती दंगल के फाइनल मुकाबले में नेपाल के पहलवान लक्की थापा और देव मंडी के बीच हुआ लंबे और कड़े मुकाबले में देव मंडी ने लकी थापा नेपाल को कड़ी टक्कर देते हुए पराजित कर खिताब अपने नाम किया। दंगल में देश-विदेश से पहुंचे पहलवानों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मुकाबला खास आकर्षण का केंद्र रहा, जहां दोनों पहलवानों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन अंततः मंडी के देव ने बाज़ी मार ली। . वहीं सांस्कृतिक संध्या में कुल्ल्वी लोक गायिका रमना भारती ने अपनी सुरीली आवाज से सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया | कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई उसके बाद रमना भारती ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से दर्शकों की वाहवाही लूटी रमना भारती ने बीजी बीजी रोहन्दा फोन तेरा, सजना मेरा झूमका गिरा नाटी नाचदे,घोर तेरा बंगलू सरला फेर फिरदे शीशे,थानेदारे री देवकूये,हियूंया रे लागे पुणे दिलडू दुई रे रूणे, आदि बेहतरीन प्रस्तुतियों से जनसमूह को झूमनेपर मजबूर किया इस अवसर पर पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष प्रेम दास व प्रसिद्ध व्यवसायी राकेश ठाकुर ने बतौर मुख्यआतिथि अपनी अपनी उपस्तिथि दर्ज की अपने संबोधन में पूर्व उपाध्यक्ष बीडीसी ने कहा कि झिड़ी मेले में हर वर्ष की तरह इस बार भी मेला कमेटी द्वारा कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया है, जिसमें दूर-दराज़ से पहलवान भाग लेने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा की मेले का आयोजन जिस पारंपरिक उत्साह और धूमधाम के साथ किया जा रहा है, उसके लिए में मेला कमेटी को बधाई देता हूँ | जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने मेला कमेटी को अपनी ऐछिक निधि से आयोजन हेतु 21000 रूपये की धनराशि भेंट की वहीं विशेष अतिथि के रूप में उपस्तिथ राकेश ठाकुर ने भी मेला कमेटी को अपनी ओर से 21000 रूपये मेले के आयोजन हेतु भेंट की इस अवसर पर मेला कमेटी झिड़ी के अध्यक्ष जयदेव, उपाध्यक्ष धर्म चंद काशिव, उप प्रधान झिड़ी पूर्ण चंद, मेला कमेटी सचिव नेत्र सिंह, नानक चंद कशिव, किरण कौशल, कलैहली कुश्ती कमेटी प्रधान रोशन लाल, आदि गणमान्य लोग उपस्तिथ रहे |

