Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर मेधावी छात्रों का सम्मान, सरकारी स्कूल के...

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर मेधावी छात्रों का सम्मान, सरकारी स्कूल के 14 प्रतिभाओं को मिला प्रोत्साहन

मूकनायक/रिपोर्टर, राजेश कुमार/बस्ती/उत्तर प्रदेश

14 अप्रैल को राष्ट्रनायक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर शिक्षा और प्रतिभा को सम्मानित करने का प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजक शैलेंद्र अंबेडकर (एडवोकेट) द्वारा वर्ष 2025 में कक्षा 10 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 14 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। विशेष बात यह रही कि सभी छात्र-छात्राएं सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत हैं और उन्होंने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अंबेडकर पार्क, बढ़या में किया गया, जहां हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान सभी चयनित छात्रों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य बाबा साहब के शिक्षा और समानता के विचारों को आगे बढ़ाना रहा। इस कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में प्रदीप कुमार (एडवोकेट), पी. के. गौतम, राम सेवक बौद्ध एवं अमित कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में माननीया श्रीमती चांदनी चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

आयोजकों ने बताया कि बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा को बढ़ावा देना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है, जिससे समाज में जागरूकता और समान अवसरों की भावना को सशक्त किया जा सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments