Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में जुटेगा पत्रकारों का महाकुंभ: 'पत्रकार एकता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह'...

बस्ती में जुटेगा पत्रकारों का महाकुंभ: ‘पत्रकार एकता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह’ 12 अप्रैल को

मूकनायक/रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। पत्रकारों के हितों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के उद्देश्य से ‘राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ’ द्वारा आगामी 12 अप्रैल 2026 को एक भव्य ‘पत्रकार एकता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के साथ ही एक शानदार कवि सम्मेलन और प्रीतिभोज का भी आयोजन होगा।

1.दिनांक: 12 अप्रैल 2026, रविवार

2.समय: शाम 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक

3.स्थान: बड़ेबन, लखनऊ-गोरखपुर मार्ग, नियर बालाजी बिल्डिंग मटेरियल, बड़ेबन-बस्ती

इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए शासन और प्रशासन के कई दिग्गज शामिल होंगे:

1.मुख्य अतिथि: डॉ. बबिता सिंह चौहान (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग)

2.मुख्य अतिथि: श्रीमती ऋतु शाही (सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग)

3.मुख्य अतिथि: जय सिंह (आई आई एस सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार)

4.विशिष्ट अतिथि: अवधेन्द्र वर्मा (जिला सेवायोजन अधिकारी एवं प्रभारी जिला सूचना अधिकारी, बस्ती)

5.विशिष्ट अतिथि: हितेन्द्र कुमार (अपर जिला सूचना अधिकारी, बस्ती)

कार्यक्रम का सफल संचालन और आयोजन श्री विनोद उपाध्याय (अध्यक्ष, प्रेस क्लब बस्ती) के संरक्षण में किया जा रहा है।

आयोजनकर्ता राहुल सिंह (पत्रकार), जो राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष/संस्थापक और प्रेस क्लब उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष हैं, ने सभी पत्रकार साथियों और अतिथिगणों से इस समारोह में सम्मिलित होने का विनम्र निवेदन किया है।

राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ का संकल्प है कि वह पत्रकारों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहे और निष्पक्षता व सत्य के प्रहरी के तौर पर काम करे।

इस सम्मेलन के माध्यम से पत्रकारों की एकता को एक नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments