मूकनायक/रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती। जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र में जमीन और पारिवारिक बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद उस समय भारी पड़ गया जब पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 8 लोगों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के उपद्रवी तत्वों में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में काफी समय से दो पक्षों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही थी।
हाल ही में यह विवाद इतना बढ़ गया कि शांति व्यवस्था पर खतरा मंडराने लगा। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए 2 पुरुषों और 6 महिलाओं को हिरासत में लिया।
इन सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत चालान कर इन्हें न्यायालय तहसील भानपुर भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकान्त सिंह व क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि:
1.कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
2.शांति भंग करने की कोशिश पर कठोर दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।

