मूकनायक/ रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/उत्तर प्रदेश
बस्ती / उत्तर प्रदेश — विकासखण्ड सल्टौआ गोपालपुर के ग्राम पंचायत पिटाऊट के प्रधान रविन्द्र चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्हें मूकनायक अखबार भेंट किया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं विकास कार्यों पर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों, जनसमस्याओं तथा ग्रामीणों के हित से जुड़े विषयों पर भी बातचीत हुई। प्रधान रविन्द्र चौधरी ने पत्रकारिता की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि समाज की समस्याओं को उजागर करने में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है।

