Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedरामपायली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन पर प्रहार, 8 आरोपी...

रामपायली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन पर प्रहार, 8 आरोपी गिरफ्तार

मूकनायक/ सत्यशील गोंडाने
बालाघाट

बालाघाट। जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपायली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वैनगंगा नदी के भेंडारा घाट पर दबिश देकर 4 ट्रैक्टर और 1 लोडर मशीन जब्त की है। इस दौरान अवैध उत्खनन में संलिप्त 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि महाराष्ट्र के रेत माफिया द्वारा भेंडारा घाट से बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन किया जा रहा है। इस पर विशेष टीम गठित कर देर रात योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। मौके पर ट्रैक्टरों में भरी रेत और लोडर मशीन से उत्खनन करते आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए।

गिरफ्तार आरोपियों में नरेंद्र मेश्राम (रावणवाड़ी, जिला गोंदिया), नामदेव कारे (सिवनी, थाना रावणवाड़ी), पालेंद्र कुशराम, दुर्गेश भोयर, मुकेश मात्रे, अरविंद गजभिए, रितेश सुलाखे (सभी थाना रावणवाड़ी क्षेत्र) तथा अनमोल नेवारे (बिरसी, थाना दौनीवाड़ा) शामिल हैं। सभी के खिलाफ अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त वाहनों की कुल कीमत करीब 22 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि अवैध खनन से शासन के राजस्व को नुकसान होने के साथ पर्यावरण पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दिलीप मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। टीम में उपनिरीक्षक कलशराम उइके, सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र गहरवार, राजीव जाचक, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र शैय्याम तथा आरक्षक आलोक बिसेन, श्याम सिंह, नरोत्तम, जितेंद्र, अंकित, चालक आरक्षक नासिर एवं डायल-100 पायलट अनिल की विशेष भागीदारी रही।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments