Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमरौली सुमाली टोला रामनगर में आग से गन्ना व गेहूं की फसल...

अमरौली सुमाली टोला रामनगर में आग से गन्ना व गेहूं की फसल जली, दमकल की तत्परता से टला बड़ा नुकसान

मूकनायक/ रिपोर्टर राजेश कुमार बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। जनपद बस्ती के थाना क्षेत्र सोनहा अंतर्गत अमरौली सुमाली टोला रामनगर में आग लगने से किसान राम मिलन चौधरी की फसल को नुकसान पहुंचा। आग लगने की घटना में लगभग 2 बीघा गन्ने की फसल तथा करीब 8 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सोनहा पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल टीम की तत्परता के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे आसपास की अन्य फसलें बड़े नुकसान से बच गईं।

इस संबंध में थाना सोनहा के हेड कांस्टेबल देवेन्द्र यादव ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद यदि किसी की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि गेहूं की कटाई के सीजन के दौरान आग लगने की घटनाएं किसानों के लिए भारी नुकसान का कारण बन सकती हैं। हालांकि इस घटना में दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया। स्थानीय लोगों ने भी दमकल टीम की तत्परता और प्रयासों की सराहना की।

नोट: यह समाचार स्थानीय लोगों के बयान एवं संबंधित अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया जा रहा है। इस खबर में व्यक्त तथ्यों के लिए लेखक या प्रकाशन से संबद्ध संस्था की कोई व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं होगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments