Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedदुर्ग में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर पांच दिवसीय...

दुर्ग में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर पांच दिवसीय भव्य आयोजन

दुर्ग में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर पांच दिवसीय भव्य आयोजन

मूकनायक

कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

दुर्ग छत्तीसगढ़

बुद्ध विहार समिति शंकर नगर, दुर्ग द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर 10 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक पांच दिवसीय भव्य जयंती उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बुद्ध विहार शंकर नगर में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 10 अप्रैल, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगी। इस अवसर पर पूर्व महापौर एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

 11 अप्रैल, शनिवार को दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक बौद्ध महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी दिन शाम 7 बजे क्रांतिवीर महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती भी मनाई जाएगी।

 12 अप्रैल, रविवार को भी दोपहर 1 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। शाम 7 बजे महापौर श्रीमती अलका बाघमार मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद तथागत म्यूजिकल ग्रुप भिलाई द्वारा बुद्ध-भीम गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।

  13 अप्रैल, सोमवार को दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम 7 बजे छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्ध विहार समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर बागड़े करेंगे।


  14 अप्रैल, मंगलवार को मुख्य जयंती समारोह आयोजित होगा। सुबह 9 बजे पंचशील ध्वजारोहण, 9:30 बजे डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा 10 बजे सामूहिक बुद्ध धम्म वंदना की जाएगी। दोपहर 2 बजे पूर्व विधायक अरुण वोरा द्वारा विशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः बुद्ध विहार परिसर में समाप्त होगी, जिसके पश्चात भोजन दान का आयोजन किया जाएगा।

समिति ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सहपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments