Friday, April 17, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशउत्तराखंड के जिला उत्तरकाशी ब्लॉक मोरी मैं ग्रीन सोल्स फाउंडेशन की विशेष...

उत्तराखंड के जिला उत्तरकाशी ब्लॉक मोरी मैं ग्रीन सोल्स फाउंडेशन की विशेष बैठक का आयोजन ।


महिला सशक्तिकरण व स्वरोजगार मुख्य उद्देश्य -गुरध्यान सिंह |
देशराज मस्ताना मूकनायक रामपुर | उत्तराखंड के ज़िला उतरकाशी में ग्रीन सोल्स फाउंडेशन हेड ऑफिस रामपुर बुशहर की विशेष बैठक वर्ष 2026 का आयोजन किया गया | बैठक संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष गुरध्यान सिंह की अध्यक्षता में की गई |
बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई जिसमें प्रमुखता से ग्रीन सोल्स फाउंडेशन के मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण एवं विकास और एकता को बनाए रखने तथा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, शिक्षा, पर्यावरण ट्यूशन सेंटर,सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर, सेनेटरी पैड, ग्रामीण और शहरी महिला को एक नए अवसर,आवारा व बेसहारा छोड़े पशुधन आदि पर चर्चा की गई | फाउंडेशन के संस्थापक गुरध्यान सिंह ने उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया उन्होंने विशेष रूप से उपस्तिथ ब्लॉक मोरी के बीडीओ का भी आभार प्रकट किया | ज्ञात हो की ग्रीन सोल्स फाउंडेशन एक समाजसेवी संस्था है जिसका मुख्य कार्यालय रामपुर बुशहर जिला शिमला हिमाचल प्रदेश में है। संस्था क्षेत्र में अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए समाज सेवा में कार्य करो रही है |
इस अवसर पर ब्लॉक मोरी के बीडीओ साहब,संस्था के सचिव जगमोहन सिंह, कोषाध्यक्ष प्रमिला सिंह, कमेटी की प्रधान नीता कौशल, प्रधान कमलेश चौहान प्रधान चैन सिंह रावत,मास्टर ट्रेनर राहुल बिष्ट उत्तरकाशी,सलाहकार शेर सिंह,ब्लॉक छुहारा जिला शिमला, ब्लॉक हेड शीतल, ब्लॉक हेड विनेशी,ब्लॉक हेड दीपा,आदि सदस्य उपस्तिथ रहे |

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments