सोनमल हरबौद्ध बैजनाथ हिमाचल प्रदेश | बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक व महानायक माननीय साहब काँशी राम का 92वाँ जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया | कार्यक्रम का आगाज जिला स्तर पर सुलह विधानसभा क्षेत्र के द्रअंग गांव में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दयाराम बहुजन समाज पार्टी प्रदेश प्रभारी, जिला स्तर की कार्यकारणी के साथ उपस्तिथ रहे। उन्होंने कहा कि जन्म दिवस तो सबके होते हैं परंतु जो समाज के लिए अपने जीवन का योगदान देते हैं उनका जन्म और उनके जन्मदिवस इतिहास बन जाते हैं। बहुजन समाज को ऐसे महानायकों के उपदेश पर चलना चाहिए और भारत की राजनैतिक सत्ता अपने हाथ में लेनी चाहिए। ऐसा करके ही बहुजन समाज के दुखों का निवारण हो सकता है अन्य कोई मार्ग नहीं। इस कार्यक्रम में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारणी मंडल अध्यक्ष अजय बौद्ध,महासचिव सोनमल हरबौद्घ और जोन प्रभारी मास्टर कर्मचंद भाटिया बसपा पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ उपस्थित रहे |

