Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांशीराम जयंती समारोह में बसपा कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना, 2027 के...

कांशीराम जयंती समारोह में बसपा कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना, 2027 के लिए पांचवीं बार बसपा सरकार बनाने का संकल्प

मूकनायक/राजेश कुमार, रिपोर्टर/बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। सल्टौआ गोपालपुर चौराहे से कांशीराम जयंती समारोह में भाग लेने के लिए बस्ती जिले के प्रमुख बसपा कार्यकर्ता 14 मार्च 2026 की रात्रि लखनऊ के लिए रवाना हुए। समारोह में रामबहोर गौतम (सेक्टर अध्यक्ष, हसनापुर), राम निवास गौतम (विधानसभा 309, रूधौली BVF), फूल चंद गौतम, कृष्ण कुमार गौतम, विक्रम अम्बेडकर और पंकज कुमार गौतम (पंचशील सेवा समिति जिला अध्यक्ष, बस्ती) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कांशीराम जी की विचारधारा को आगे बढ़ाना और 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा की पांचवीं बार सरकार बनाने के संकल्प को मजबूत करना है। बस्ती जिले के कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लेकर पार्टी मिशन को मजबूती देने और समाज के हर वर्ग, विशेषकर दलितों और पिछड़े वर्गों के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का प्रतिज्ञा लिया।

बसपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कार्यक्रम संगठन को एकजुट करने और नए सदस्यों को जोड़ने का अवसर भी प्रदान करेगा। यात्रा के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि पार्टी के आदर्शों और कांशीराम के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत की जाएगी।

इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा कि बसपा की विचारधारा के अनुसार समाज में समानता, न्याय और विकास के लिए संघर्ष जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने 2027 के चुनावों में मजबूती से खड़े होने और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा जताया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments