Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedएनटीपीसी WR-I की पहल से सोलापुर के एन. एम. वाडिया अस्पताल की...

एनटीपीसी WR-I की पहल से सोलापुर के एन. एम. वाडिया अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया बल

एनटीपीसी WR-I की पहल से सोलापुर के एन. एम. वाडिया अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया बल

मूकनायक

सोलापुर,

सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एनटीपीसी पश्चिम क्षेत्र–I (WR-I) ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत सोलापुर स्थित एन. एम. वाडिया अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक A, B और एनेक्स भवन के पुनर्निर्माण, मरम्मत और नवीनीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना शुरू की है।
करीब ₹7.64 करोड़ की स्वीकृत लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य अस्पताल की प्रमुख स्वास्थ्य अवसंरचनाओं का आधुनिकीकरण करना है, जिससे सोलापुर शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
इस परियोजना की औपचारिक शुरुआत के लिए 29 जुलाई 2024 को एनटीपीसी पश्चिम क्षेत्र–I मुख्यालय और एन. एम. वाडिया अस्पताल के बीच एक सामंजस्य करार (MoA) पर हस्ताक्षर किए गए थे।
परियोजना के अंतर्गत अस्पताल के आईपीडी ब्लॉकों में व्यापक सिविल मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य, विद्युत संबंधी सुधार, स्ट्रेचर लिफ्ट की स्थापना तथा अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही सलाहकार सेवाएं और आवश्यक वैधानिक प्रावधान भी इस परियोजना का हिस्सा होंगे। स्वीकृत बजट में भवन A, भवन B और एनेक्स भवन शामिल हैं, जिससे अस्पताल की इनपेशेंट सेवाओं में व्यापक सुधार होगा।
इस पहल के बारे में बोलते हुए पश्चिम क्षेत्र–I के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ई. सत्य फणी कुमार ने कहा,
“स्वास्थ्य सेवा समाज के विकास का एक अत्यंत महत्वपूर्ण आधार है। इस CSR पहल के माध्यम से हम एन. एम. वाडिया अस्पताल की चिकित्सा अवसंरचना को सशक्त बनाकर सोलापुर और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं।”
///एनटीपीसी सोलापुर के परियोजना प्रमुख बी. जे. सी. शास्त्री ने कहा,///

“यह पहल हमारे परियोजना क्षेत्र के समुदायों के कल्याण के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अस्पताल के आईपीडी ब्लॉकों के नवीनीकरण से मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाएं अधिक सुदृढ़ होंगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा। खास तौर पर एनटीपीसी सोलापुर परियोजना के आसपास के गांवों के नागरिकों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा, क्योंकि विशेष उपचार के लिए उन्हें सोलापुर शहर पर निर्भर रहना पड़ता है।”

///पश्चिम क्षेत्र–I की क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रमुख वंदना चतुर्वेदी ने कहा,//

“एनटीपीसी के CSR कार्यक्रम समाज में दीर्घकालिक और सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से संचालित किए जाते हैं। एन. एम. वाडिया अस्पताल जैसी स्वास्थ्य संस्थाओं को मजबूत करना समाज के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
इस पहल का आसपास के गांवों के नागरिकों ने भी स्वागत किया है। उनका कहना है कि अस्पताल की इनपेशेंट सुविधाओं के नवीनीकरण से उन्हें बेहतर चिकित्सा सेवाएं, सुधरी हुई रोगी देखभाल और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित उपचार मिलने में मदद मिलेगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments