Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedतारबहार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी उत्साहपूर्वक मनाई गई

तारबहार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी उत्साहपूर्वक मनाई गई

तारबहार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी उत्साहपूर्वक मनाई गई

बिलासपुर
तारबहार क्षेत्र में रविवार दिनांक 08 मार्च 2026 को शिव परिवार द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्र की सम्माननीय मातृशक्ति एवं मितानिन बहनों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के योगदान, सेवा भावना और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई। शिव परिवार के सदस्यों ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मातृशक्ति समाज की आधारशिला है और उनके सम्मान के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिव परिवार के सदस्यों तथा बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments