Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedकवर्धा में मान्यवर कांशीराम जी की 92वीं जयंती पर जोन स्तरीय संगोष्ठी...

कवर्धा में मान्यवर कांशीराम जी की 92वीं जयंती पर जोन स्तरीय संगोष्ठी 15 मार्च को

कवर्धा में मान्यवर कांशीराम जी की 92वीं जयंती पर जोन स्तरीय संगोष्ठी 15 मार्च को

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

कवर्धा छत्तीसगढ़

मान्यवर कांशीराम जी की 92वीं जयंती के पावन अवसर पर बहुजन समाज पार्टी जोन इकाई दुर्ग के तत्वावधान में 15 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे से डॉ. अम्बेडकर चौक में जोन स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में बहुजन समाज के महापुरुषों — डॉ. भीमराव अम्बेडकर, कबीर दास, गुरु रविदास, गुरु घासीदास तथा अन्य संत-महात्माओं के विचारों को याद करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज के अधिकारों पर चर्चा की जाएगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्याम टंडन (प्रदेशाध्यक्ष बसपा छत्तीसगढ़) उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. जयप्रकाश, चैतराम राज, दिलीप रामटेके, संतोष ध्रुव तथा अशोक सहारे सहित कई वरिष्ठ बसपा नेता शामिल होंगे।
संगोष्ठी में प्रमुख वक्ताओं के रूप में विभिन्न जिलों के पदाधिकारी — हेतराम चन्द्रवंशी (कबीरधाम), यशवंत डोंडे (बेमेतरा), दीपक चंद्राकर (दुर्ग), संतोष मारिया (खैरागढ़), भगत बंजारे (राजनांदगांव), प्रहलाद लाऊने (मानपुर-मोहला) एवं अशोक आडिल (बालोद) सहित अन्य नेता अपने विचार रखेंगे।
कार्यक्रम में बहुजन समाज के आत्मसम्मान और स्वाभिमान की प्रतीक तथा मायावती के नेतृत्व में चल रहे सामाजिक न्याय के आंदोलन को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की जाएगी।
आयोजकों ने समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
कार्यक्रम का आयोजन बहुजन समाज पार्टी दुर्ग जोन इकाई द्वारा किया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments