बम्हनीडीह में गूंजा बदलाव का बिगुल: “अब हमन बदलबो छत्तीसगढ़” — जसबीर सिंग चावला
मूकनायक/तनवीर शादाब
छत्तीसगढ़
सक्ती/बम्हनीडीह। जन चेतना भारत पार्टी ने अपने संगठन विस्तार अभियान के तहत बम्हनीडीह (जिला सक्ती) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसबीर सिंग चावला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बिलासपुर जोन प्रभारी अलीम अंसारी और अकलतरा वार्ड प्रभारी तनवीर शादाब सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में स्थानीय नागरिकों की मूलभूत समस्याओं—रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं—पर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व ने आश्वासन दिया कि जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संघर्ष और समाधान दोनों स्तरों पर कार्य किया जाएगा।
बड़ी संख्या में लोगों ने थामा पार्टी का दामन
बैठक के दौरान पार्टी की नीतियों और जन-कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर कई स्थानीय नागरिकों ने सदस्यता ग्रहण की। प्रमुख रूप से अब्दुल जब्बार खान, शमीम खान, संजय कुमार, राजू देवांगन, जावेद खान, समीर खान, मोहम्मद अली, अब्दुल रज्जाक खान, शैलेन्द्र सराफ, नसीरुल्लाह खान, लक्ष्मी जयसवाल, रिंकू तिवारी, इकबाल खान, विजय कुम्भकार सहित अनेक लोगों ने पार्टी से जुड़कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
“भारत के एक-एक जन की चेतना जगाना हमारा लक्ष्य”
पार्टी सुप्रीमो जसबीर सिंग चावला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य समाज सेवा की भावना के साथ जनता की आवाज बनना है। उन्होंने प्रदेश की “डबल इंजन” सरकार पर निशाना साधते हुए नारा दिया— “अब हमन बदलबो छत्तीसगढ़”।
वहीं अलीम अंसारी ने कहा कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य देश के हर नागरिक में जागरूकता और अधिकारों के प्रति चेतना पैदा करना है, ताकि जनशक्ति के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
बैठक के अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में जनहित की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। स्थानीय स्तर पर संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को और तेज करने की रणनीति भी तय की गई।



