मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती। जनपद के एक उभरते युवा लेखक आशीष प्रताप साहनी को उनकी पुस्तक The Ink of My Scars (द इंक ऑफ माई स्कार्स) के लिए रविवार को सम्मानित किया गया। रेलवे स्टेशन के निकट स्थित अपने निजी आवास पर डॉ. प्रमोद और उनकी पत्नी निशि बाला ने फूल-माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रमोद ने कहा कि आज के समय में ज्ञान-विज्ञान और मीडिया जगत से जुड़े विषयों पर गंभीर लेखन की आवश्यकता है ताकि नई पीढ़ी तेजी से बदलती दुनिया को सही दृष्टिकोण से समझ सके। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और युवा लेखकों की लेखनी समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा दे सकती है।
कार्यक्रम में उपस्थित भारत मुक्ति मोर्चा के पूर्वांचल जोन प्रभारी आर.के. आरतियन तथा बीएमपी मंडल अध्यक्ष हृदय गौतम ने भी आशीष प्रताप साहनी को अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आशीष लेखन के क्षेत्र में संभावनाओं के विस्तृत आकाश हैं और उनकी रचनाएं युवाओं को नई सोच प्रदान करती हैं।
सम्मान समारोह में अनिल कुमार राठौर सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और साहित्य के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना था।
युवा लेखक आशीष प्रताप साहनी ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे भविष्य में भी समाज व युवा वर्ग के हित में सार्थक लेखन करते है

