Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में बेरेड पाव पर फूड विभाग की कार्रवाई, सैंपल लैब भेजा

बस्ती में बेरेड पाव पर फूड विभाग की कार्रवाई, सैंपल लैब भेजा

मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। जनपद बस्ती में ‘Bran-O’ (गोमती) ब्रांड के बेरेड पाव पर निर्माण तिथि (MFD), समाप्ति तिथि (EXP) और बैच नंबर अंकित न होने का मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। शिकायत मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने दखिन दरवाजा स्थित एक एजेंसी पर छापेमारी कर जांच की।

जानकारी के अनुसार 26 फरवरी 2026 की रात करीब 01:35 बजे रोडवेज क्षेत्र की एक चाय की दुकान से खरीदे गए ‘Bran-O’ (गोमती) बेरेड पाव के पैकेट पर फूड लाइसेंस नंबर 10020051003322 अंकित था, लेकिन निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि और बैच नंबर का कॉलम खाली पाया गया। मामले की सूचना यूपी-112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी घटना जीपीएस कैमरे में रिकॉर्ड बताई गई है, जिसमें समय और स्थान स्पष्ट दर्ज हैं।

खाद्य विभाग ने दखिन दरवाजा स्थित एजेंसी पर स्टॉक और बिलों का सत्यापन किया। मौके पर उपलब्ध माल के समुचित बिल प्रस्तुत नहीं किए जा सके। एजेंसी पर बिना बैच और बिना तिथि वाला पाव नहीं मिला, लेकिन एजेंसी से कुछ दूरी पर स्थित एक चाय की दुकान पर वही उत्पाद बिक्री के लिए रखा मिला। संदिग्ध पाव का नमूना लेकर विधिवत परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।

उत्पाद की निर्माता कंपनी गोमती ईजी हाईजेनिक प्राइवेट लिमिटेड बताई गई है, जिसका पता प्लॉट संख्या C-31, इंडस्ट्रियल एरिया, नादरगंज, अमौसी, लखनऊ (उ.प्र.) है। विभाग अब सप्लाई चेन की जांच कर यह पता लगा रहा है कि बिना तिथि और बैच नंबर वाला उत्पाद किन दुकानों तक पहुंचा।

फूड विभाग के अनुसार लैब रिपोर्ट आने के बाद संबंधित एजेंसी व दुकानों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शहर में अन्य दुकानों पर भी विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। विशेषज्ञों ने इसे जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला बताया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments