Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमनौरी से बस्ती तक लगा भीषण जाम, 2–3 घंटे तक ठप रहा...

मनौरी से बस्ती तक लगा भीषण जाम, 2–3 घंटे तक ठप रहा यातायात

मूकनायक/ राजेश कुमार तहसील रिपोर्टर बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। बस्ती–बांसी मार्ग पर स्थित हर्दिया चौराहे के पास शुक्रवार देर शाम भीषण जाम लग गया, जिससे यातायात करीब दो से तीन घंटे तक पूरी तरह प्रभावित रहा। जाम इतना लंबा था कि दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं और लोग सड़क पर ही फंसे रहे।

जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा से बचने के लिए भारी वाहनों के डाइवर्जन के कारण बड़े बन से लेकर हर्दिया तक अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। शुक्रवार को देर शाम बाजार से लौटने वाले लोगों, ट्रकों और निजी वाहनों की एक साथ आवाजाही से स्थिति और गंभीर हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि चौराहे पर अव्यवस्थित कट, भारी वाहनों की अधिक संख्या और अचानक बढ़ी यातायात की भीड़ जाम का मुख्य कारण रही। कुछ स्थानों पर गलत तरीके से खड़े वाहनों ने भी समस्या को बढ़ा दिया।

जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। एंबुलेंस सहित अन्य आपातकालीन वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही, जबकि बाइक और पैदल चलने वालों को भी निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि हर्दिया चौराहा पहले भी जाम की समस्या से जूझता रहा है, लेकिन शुक्रवार को स्थिति ज्यादा गंभीर रही।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मैन्युअल ट्रैफिक कंट्रोल करते हुए एक-एक कर वाहनों को निकाला गया तथा भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ा गया। करीब दो से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात पूरी तरह सामान्य हो सका।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments