रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा “ऑपरेशन रेल प्रहरी’’ के तहत फरार हत्या आरोपी 55 मिनट में गिरफ्तार
नागपुर मंडल
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने “ऑपरेशन रेल प्रहरी’’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या प्रकरण के एक फरार आरोपी को सूचना प्राप्त होने के मात्र 55 मिनट के भीतर गिरफ्तार किया।
24 फरवरी 2026 की रात्रि 10:50 बजे जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बाकल, थाना लालबाग में दर्ज हत्या प्रकरण का आरोपी रेलवे मार्ग से फरार हो सकता है। मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर गोंदिया पोस्ट, मंडल टास्क टीम एवं सीआईबी द्वारा तत्काल सघन जांच शुरू की गई।
रात्रि 11:45 बजे गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया जे.डी. पैसेंजर के गोंदिया स्टेशन आगमन पर जांच के दौरान आरोपी उदय उर्फ राज सिन्हा (22 वर्ष) को पहचान कर पकड़ लिया गया। आवश्यक पुष्टि के बाद आरोपी को संबंधित पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल की सराहना की। रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन 139 या निकटतम आरपीएफ पोस्ट को दें।


