ताजी राम कश्यप कुमारसैन | कुमारसैन उप मण्डल के अंतर्गत ओडी कोटगढ विथल मार्ग की मरम्मत व रखरखाव के लिए ठियोग कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय कुलदीप सिंह राठौर के द्वारा ओडी में भूमि पूजन किया गया | इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी कुमारसैन मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे तथा सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग भी मोजूद रहे जानकारी के अनुसार इस मार्ग की मुरम्मत का कार्य विधायक प्राथमिकता से नाबार्ड के अंतर्गत स्वीकृत योजना के माध्यम से लगभग 19.77 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा तहसील कुमारसैन और उपतहसील कोटगढ के क्षेत्र से गुजरने वाले इस बस योग्य सड़क के खस्ताहाल हालत की मरम्मत की मांग पिछले कुछ सालों से जोर पकड़ रही थी स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए लोकप्रिय विधायक माननीय कुलदीप सिंह राठौर का गर्मजोशी से स्वागत कर आभार प्रकट किया प्रधान ग्राम पंचायत करेवथी विनोद कंवर तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के प्रधान अजीत सिंह कंवर और स्थानीय जनता ने भी इस कार्य के लिए माननीय विधायक महोदय का आभार जताया
ताजी राम कश्यप
मूकनायक तहसील कुमारसैन
हिमाचल प्रदेश

