आयुष अस्पतालों के लिए गुणवत्ता की पहचान: NABH एंट्री लेवल सर्टिफिकेशन क्यों है महत्वपूर्ण?
मूकनायक |
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
बिलासपुर स्थित चौकसे कॉलेज ऑफ आयुर्वेद रिसर्च सेंटर एंड हॉस्पिटल को गुणवत्ता और रोगी सुरक्षा के उच्च मानकों के पालन के लिए National Accreditation Board for Hospitals & Healthcare Providers (NABH) द्वारा Ayush Entry Level Hospital Certification प्रदान किया गया है। यह प्रमाणन अस्पताल द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों, रोगी सुरक्षा प्रोटोकॉल तथा सुव्यवस्थित प्रबंधन प्रणाली के सफल अनुपालन के बाद दिया जाता है।
संस्था के एमडी डॉ. आशीष जायसवाल ने इस उपलब्धि पर संपूर्ण संस्था परिवार, चिकित्सकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान संस्थान की गुणवत्ता-प्रतिबद्धता और मरीज-केंद्रित सेवाओं का प्रमाण है।
अस्पताल के पंचकर्म विभाग में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज आयुर्वेदिक उपचार हेतु पहुंच रहे हैं। यहां पारंपरिक आयुर्वेद पद्धतियों को आधुनिक व्यवस्थाओं के समन्वय से सुरक्षित और प्रभावी उपचार प्रदान किया जा रहा है।
क्या है NABH आयुष एंट्री लेवल सर्टिफिकेशन?
NABH द्वारा दिया जाने वाला यह प्रमाणन आयुष अस्पतालों के लिए न्यूनतम निर्धारित गुणवत्ता मानकों का संकेतक है। इसके अंतर्गत अस्पताल की ओपीडी-आईपीडी व्यवस्था, पंचकर्म इकाई, स्टरलाइजेशन प्रणाली, प्रशिक्षित स्टाफ, दस्तावेज़ीकरण, संक्रमण नियंत्रण और रोगी सुरक्षा प्रोटोकॉल का मूल्यांकन किया जाता है।
प्रमाणित अस्पताल में आवश्यक रूप से —
सुव्यवस्थित ओपीडी व आईपीडी सेवाएं
पृथक पंचकर्म कक्ष व प्रशिक्षित चिकित्सक
पैथोलॉजी जांच सुविधाएं व लाइसेंसधारी फार्मेसी
बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली
फायर सेफ्टी एवं आपातकालीन निकास
मरीज पहचान और शिकायत निवारण तंत्र
नियमित गुणवत्ता समीक्षा और आंतरिक ऑडिट
जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाती हैं।
/))क्यों महत्वपूर्ण है यह प्रमाणन?///
मरीजों को सुरक्षित और
मानकीकृत उपचार की गारंटी
अस्पताल की विश्वसनीयता और पारदर्शिता में वृद्धि
संक्रमण एवं चिकित्सीय त्रुटियों में कमी
चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, आज के समय में गुणवत्ता आधारित स्वास्थ्य सेवाएं अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे में NABH प्रमाणन किसी भी आयुष अस्पताल के लिए भरोसे की पहचान बन चुका है।
आम जनता के लिए संदेश
यदि आपके क्षेत्र का कोई आयुष अस्पताल यह प्रमाणन प्राप्त करता है, तो यह गुणवत्ता का सकारात्मक संकेत है। फिर भी नागरिकों को अस्पताल परिसर में प्रदर्शित प्रमाणपत्र, स्वच्छता व्यवस्था और मरीज अधिकार चार्टर अवश्य देखना चाहिए।
गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाएं केवल अस्पताल की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक सहभागिता से ही संभव हैं।


