Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन...

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन में वॉशेबल

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन में वॉशेबल एप्रन निर्माण कार्य

/////03 से 22 मई तक कई गाड़ियां रहेंगी रद्द, कुछ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी///

मूकनायक छत्तीसगढ़

बिलासपुर, 20 फरवरी 2026।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल अंतर्गत स्थित गोंदिया रेलवे स्टेशन में लाइन संख्या-06 (प्लेटफॉर्म नंबर-04) पर वॉशेबल एप्रन निर्माण कार्य किया जाएगा। यह कार्य 03 मई 2026 से 22 मई 2026 तक प्रस्तावित है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस कार्य से स्टेशन पर परिचालन दक्षता, स्वच्छता तथा संरचनात्मक सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ होगी। गोंदिया एक महत्वपूर्ण जंक्शन स्टेशन है, जहां यात्री एवं कोचिंग ट्रेनों का ठहराव एवं प्राथमिक अनुरक्षण कार्य नियमित रूप से किया जाता है। वॉशेबल एप्रन निर्माण से स्टेशन की आधारभूत संरचना को आधुनिक एवं टिकाऊ स्वरूप मिलेगा।
हालांकि, निर्माण कार्य के दौरान कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनों को निर्धारित अवधि में रद्द किया गया है, जबकि कुछ गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। इसके अलावा, कुछ गाड़ियों को अपने गंतव्य से पहले ही समाप्त/प्रारंभ किया जाएगा।

///रद्द रहने वाली प्रमुख गाड़ियां///

03 मई से 22 मई 2026 तक टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस, डोंगरगढ़-गोंदिया पैसेंजर, गोंदिया-डोंगरगढ़ पैसेंजर, गोंदिया-इतवारी पैसेंजर, इतवारी-गोंदिया/बालाघाट पैसेंजर तथा रायपुर-इतवारी पैसेंजर सहित कुल 10 गाड़ियां निर्धारित तिथियों में रद्द रहेंगी।

///परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां///

रीवा-इतवारी एक्सप्रेस (11754) एवं इतवारी-रीवा एक्सप्रेस (11753) निर्धारित तिथियों में जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट मार्ग से संचालित की जाएंगी।

///बीच मार्ग में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ियां/////

बरौनी-गोंदिया, गोंदिया-बरौनी, मुंबई-गोंदिया, गोंदिया-मुंबई, जबलपुर-गोंदिया सहित विभिन्न मेमू/डेमू गाड़ियां गोंदिया, दुर्ग, अंजनी एवं बिरसोला स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित गाड़ी की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments