Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedरायपुर में पेट्रोल पंप पर सनसनी: दोस्त को रोकने पर युवक ने...

रायपुर में पेट्रोल पंप पर सनसनी: दोस्त को रोकने पर युवक ने पेट्रोल नोजल में लगा दी आग, दोनों आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में पेट्रोल पंप पर सनसनी: दोस्त को रोकने पर युवक ने पेट्रोल नोजल में लगा दी आग, दोनों आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता: स्वराज मेश्राम
मूकनायक, रायपुर (छत्तीसगढ़)
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस समय सनसनी फैल गई, जब पेट्रोल भरवाने के दौरान एक युवक ने गुस्से में आकर पेट्रोल नोजल में आग लगा दी। इस खतरनाक हरकत से वहां मौजूद बाइक और पेट्रोल रिफिल मशीन में आग भड़क उठी। हालांकि पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 18 फरवरी की है। इमरान नामक युवक अपने मित्र धर्मेंद्र क्षत्रि के साथ उरला स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। पेट्रोल भरने के दौरान धर्मेंद्र सिगरेट पीने लगा, जिस पर इमरान ने उसे ऐसा करने से मना किया। इस बात से नाराज होकर धर्मेंद्र ने लाइटर की मदद से बाइक की टंकी में लगे पेट्रोल नोजल के पास आग लगा दी।
आग लगते ही पेट्रोल नोजल और बाइक के आसपास अचानक लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने तुरंत मशीन की सप्लाई बंद कर दी और आग बुझाने के आवश्यक उपाय किए। कर्मचारियों की तत्परता से आग पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना और जान-माल के नुकसान की आशंका टल गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक की लापरवाही और खतरनाक हरकत साफ दिखाई दे रही है।
इस मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments