Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedबालको में नए नगर निरीक्षक का मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा ने किया आत्मीय...

बालको में नए नगर निरीक्षक का मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा ने किया आत्मीय स्वागत

बालको में नए नगर निरीक्षक का मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा ने किया आत्मीय स्वागत

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

बालकों छत्तीसगढ़

मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा की बालको शाखा द्वारा बालको नगर पुलिस थाना के नवपदस्थ नगर निरीक्षक यूराज तिवारी का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती की विशेष उपस्थिति रही।
बालको शाखा की अध्यक्ष शीतला साहू के नेतृत्व में केंद्रीय सचिव सुनील सुना, जिला उपाध्यक्ष प्यारेदास महंत, जिला प्रचार सचिव रीमा नवरंगे, सदस्य चंदा बाई केवट, त्रिवेणी साहू, मान बी खान, रशीदा बेगम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने नगर निरीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने बालको क्षेत्र में भारत के संविधान एवं कानून का प्रभावी शासन स्थापित करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध शराब और नशाखोरी के विरुद्ध चलाए जाने वाले अभियानों में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की बात कही।
नगर निरीक्षक यूराज तिवारी ने संगठन के समाज सुधार संबंधी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें संगठन की गतिविधियों की जानकारी है और वे कानून एवं नियमों के दायरे में रहकर हमेशा जनहित एवं समाजहित के कार्यों में सहयोग प्रदान करते रहेंगे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments