छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
नागपुर
छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती आज दपूमरे, नागपुर मंडल के रेलवे इंस्टिट्यूट, मोतीबाग में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति भाव और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में रेलवे इंस्टिट्यूट के पदाधिकारी, सदस्य एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संपूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति, समर्पण और गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित जनों ने नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राजेश प्रसाद (सहायक कार्मिक अधिकारी/उपाध्यक्ष), डी. एस. मीना (सचिव), वी. नागेश्वर राव, वी. के. शर्मा (सदस्य), रवि कुमार साहू, संजय धवले (वरिष्ठ अनुभाग अभियंता/विद्युत), सचिन लांजेवार (OS) सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अपने प्रेरक उद्बोधन में शिवाजी महाराज के अद्वितीय साहस, शौर्य, दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन क्षमता एवं अटूट राष्ट्रभक्ति का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन हमें सत्य, न्याय, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सीख देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रहित, संगठनात्मक एकता और समर्पण भाव को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। भक्ति, श्रद्धा और गौरवपूर्ण वातावरण में आयोजित यह कार्यक्रम अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।


