महाबोधी महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति द्वारा प्रेरणादायी दान
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
भिलाई छत्तीसगढ़
सामाजिक सहयोग और बौद्ध धम्म के प्रति समर्पण की एक सुंदर मिसाल प्रस्तुत करते हुए महाबोधी महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति, दुर्ग-भिलाई ने दि बुद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के अंतर्गत संचालित बुद्ध विहार, सेक्टर–6, भिलाई को 2 टी-टेबल दान स्वरूप भेंट किए।
इस अवसर पर सोसायटी की अध्यक्ष वर्षा ताई बागड़े एवं कार्यकारिणी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के. के. चौहान, सुजाता चौहान, उषा मेश्राम, नलिनी चिचखेडे, अलका बौद्ध, जयश्री बौद्ध, केशर बौद्ध, तथा महेंद्र रामटेके विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समिति के इस सहयोगात्मक कदम की सराहना करते हुए सोसायटी के महासचिव सुधेश कुमार रामटेके ने कहा कि यह दान केवल सामग्री का योगदान नहीं, बल्कि बौद्ध समाज की एकता, सहयोग और समर्पण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने समिति के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया।
यह प्रेरणादायी पहल समाज में परस्पर सहयोग, सद्भाव और बौद्ध धम्म के मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसी सकारात्मक गतिविधियाँ निश्चित रूप से समाज को संगठित और प्रेरित करने का कार्य करती हैं।
— सुधेश कुमार रामटेके
महासचिव
दि बुद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया
बुद्ध विहार, सेक्टर–6, भिलाई


