Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedगुरुघासीदास सेवादार संघ (GSS) का रजत जयंती वर्ष : 6–7 मार्च 2026...

गुरुघासीदास सेवादार संघ (GSS) का रजत जयंती वर्ष : 6–7 मार्च 2026 को बिलासपुर में सिल्वर जुबली सम्मेलन

गुरुघासीदास सेवादार संघ (GSS) का रजत जयंती वर्ष : 6–7 मार्च 2026 को बिलासपुर में सिल्वर जुबली सम्मेलन

मूकनायक
अजय अनंत

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।
मानवतावादी सतनाम विचारधारा के प्रसार एवं सामाजिक न्याय के लिए समर्पित गुरुघासीदास सेवादार संघ (GSS) अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष 2025–26 को गौरवशाली रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर 6 एवं 7 मार्च 2026 को बिलासपुर में दो दिवसीय “GSS सिल्वर जुबली सम्मेलन एवं ज्वलंत मुद्दा परिचर्चा” का आयोजन किया जा रहा है।
यह सम्मेलन मानवतावादी सतनाम धर्म के मूल स्वरूप, उसके ऐतिहासिक विकास तथा समकालीन सामाजिक-राजनीतिक चुनौतियों पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्रम में मनुवाद के विरोध में गुरु घासीदास के नेतृत्व में हुए सतनाम जनआंदोलन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उसके वैचारिक स्वरूप तथा वर्तमान संदर्भों में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा होगी।
प्रमुख विषय
परिचर्चा में निम्न ज्वलंत मुद्दों पर विमर्श किया जाएगा—
सतनाम जनआंदोलन से विकसित मानवतावादी सतनाम धर्म को मनुवादी ढांचे में “गुलाम सेवक जाति” के रूप में सीमित करने के प्रयासों पर ऐतिहासिक विश्लेषण।
सामाजिक न्याय, समानता और आत्मसम्मान की पुनर्स्थापना की दिशा में आवश्यक कदम।
भारतीय जन-गण-मन के आम्बेडकरी संविधान पर मंडराते खतरों के संदर्भ में नागरिक कर्तव्य और लोकतंत्र-धर्मनिरपेक्षता की रक्षा का प्रश्न।
मुख्य वक्ता
सम्मेलन में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रख्यात चिंतक, लेखक एवं सोशल एक्टिविस्ट प्रोफेसर डॉ. रतन लाल मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। उनके साथ अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं विचारक भी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
विषय प्रवर्तन GSS के केंद्रीय संयोजक श्री लखन सुबोध एवं डॉ. आर. के. सुखदेव (अध्यक्ष-छत्तीसगढ़ तर्कशील परिषद रायपुर)द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता/संयोजन में GVSS/GSS के सह-संस्थापक दिशांतिभूवन राजे की विशेष भूमिका रहेगी।
आयोजन स्थल व समय
स्थान: त्रिवेणी भवन, व्यापार विहार, भुवन रात्रे नगर, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
दिनांक:
6 मार्च 2026 (शुक्रवार) – प्रातः 10:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
7 मार्च 2026 (शनिवार) – प्रातः 8:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक
संस्था की पृष्ठभूमि
GSS, वर्ष 1998 में स्थापित गुरूघासीदास विचार शोध संस्था (GVSS) के शोध-निष्कर्षों एवं मानवतावादी सतनाम विचारधारा के प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित एक कैडर आधारित जनवादी संगठन है, जो पीड़ित मानवता की सेवा और सामाजिक चेतना के प्रसार के लिए कार्यरत है।
विनम्र अपील
आयोजन समिति ने समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आमजन से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मानवता, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प को मजबूत करें।
परिचर्चा विषय, वक्ताओं की सूची एवं अन्य जानकारी हेतु संपर्क:
अजय अनंत, कार्यालय सचिव (GSS), बिलासपुर
मो.: 7879520137
(प्रभारी, आयोजन समिति – गुरुघासीदास सेवादार संघ, बिलासपुर)

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments