Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedभारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने बोर्ड परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में...

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने बोर्ड परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने बोर्ड परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

बिलासपुर छत्तीसगढ़

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में सोमवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के शुल्क में की गई वृद्धि के विरोध में जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर के माध्यम से प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा जारी आदेश के अनुसार नियमित परीक्षा शुल्क लगभग ₹460 से बढ़ाकर करीब ₹800 कर दिया गया है। वहीं आवेदन शुल्क ₹80 से बढ़ाकर ₹150 कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त लगभग 22 प्रकार के विभिन्न शुल्कों में वृद्धि की गई है, जिससे छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि सरकार को शिक्षा को सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए, लेकिन इसके विपरीत विद्यार्थियों पर लगातार आर्थिक दबाव बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह निर्णय विशेष रूप से ग्रामीण एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक रूप से नुकसानदायक सिद्ध होगा।
एनएसयूआई ने मांग की है कि परीक्षा शुल्क में की गई वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शासन द्वारा शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो छात्रहित में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश महासचिव विकास सिंह ठाकुर, प्रदेश महासचिव अर्पित केसरवानी, संयुक्त प्रदेश महासचिव अभिलाष रजक, प्रदेश सचिव लोकेश नायक, बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष विक्की यादव, तखतपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रियांशु डहरिया, युवा कांग्रेस जिला महासचिव भूपेंद्र साहू सहित एनएसयूआई के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments