मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उतर प्रदेश
बस्ती। जनपद के थाना सोनहा पुलिस ने न्यायालय से निर्गत गैर जमानती वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर की गई।
पुलिस के अनुसार माननीय प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बस्ती के न्यायालय में वाद संख्या 18/2022 से संबंधित वारंट के तहत रत्नेश कुमार चौधरी पुत्र मुक्तिनाथ चौधरी, निवासी जाता थाना सोनहा जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में माननीय एसीजेएम तृतीय कोर्ट, बस्ती से संबंधित मुकदमा संख्या 6269/20 में वारंटी रामलगन पुत्र बुद्धराम, निवासी ग्राम कोठिला थाना सोनहा जनपद बस्ती को हिरासत में लिया गया।
माननीय एसीजेएम द्वितीय कोर्ट बस्ती से संबंधित मुकदमा संख्या 1744/16 के वारंटी सोनू गौंड पुत्र मंगल गौंड, निवासी ग्राम चौकवा थाना सोनहा जनपद बस्ती को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
इसके अतिरिक्त ACJ (SD)/ACJM प्रथम कोर्ट, बस्ती से संबंधित मुकदमा संख्या 829/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वांछित वारंटी बब्लू पुत्र संतबली, निवासी मण्डफ थाना सोनहा जनपद बस्ती को भी भिन्न-भिन्न समय पर दबिश देकर हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने बताया कि उपरोक्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण इनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के उपरांत सभी वारंटी अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर दिया गया।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष महेश सिंह के साथ उपनिरीक्षक सत्यपाल चौधरी, उपनिरीक्षक राधेश्याम वर्मा, उपनिरीक्षक जयप्रकाश तिवारी सहित कांस्टेबल देवेन्द्र यादव, अजय कुमार, अभिजीत सिंह एवं केशव यादव की सक्रिय भूमिका रही।
थाना सोनहा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को न्यायालयी आदेशों के अनुपालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन हेतु अभियान आगे भी जारी रहेगा।

