Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedसामाजिक न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई में सभी समाज से अधिकतम सहभागिता की...

सामाजिक न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई में सभी समाज से अधिकतम सहभागिता की अपील — UGC के समर्थन में 27 फरवरी को बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय विशाल धरना, रैली एवं ज्ञापन

सामाजिक न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई में सभी समाज से अधिकतम सहभागिता की अपील — UGC के समर्थन में 27 फरवरी को बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय विशाल धरना, रैली एवं ज्ञापन

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

बिलासपुर, छत्तीसगढ़
शिक्षण संस्थानों में भेदभाव बंद करने एवं सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की मांग को लेकर 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को सुबह 11 बजे डॉ. अम्बेडकर चौक, बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय विशाल धरना, प्रदर्शन, रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन यूजीसी कानून समर्थक मोर्चा छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में किया जा रहा है।
आयोजकों ने प्रदेश के सभी समाज, संगठनों, कर्मचारी संघों, युवा एवं महिला संगठनों से आह्वान किया है कि वे सामाजिक न्याय की इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।
रैली डॉ. अम्बेडकर चौक से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड तेलीपारा, गोल बाजार, सदर बाजार, देवकीनंदन चौक होते हुए नेहरू चौक पहुंचेगी, जहां माननीय कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस आंदोलन को प्रदेश के अनेक सामाजिक एवं संगठनात्मक मंचों का समर्थन प्राप्त है, जिनमें प्रमुख रूप से —
ओबीसी संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़, अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ छत्तीसगढ़, पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ भाईचारा बनाओ कमेटी, छत्तीसगढ़ मूलनिवासी संघ, अखिल भारतीय एससी-एसटी संगठन, भीम आर्मी छत्तीसगढ़, बापसा छत्तीसगढ़, भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़, संविधानवादी सर्व हिन्दू महासभा छत्तीसगढ़, मसीही आवाज छत्तीसगढ़, गुरु घासीदास सेवादार संघ (जीएसएस), अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़, ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़, क्रांतिकारी संघ छत्तीसगढ़, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति-जनजाति परिसंघ छत्तीसगढ़, अजाक्स, सोशल जस्टिस लीगल फाउंडेशन, अनुसूचित जाति-जनजाति शासकीय सेवक संघ, सतनामी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ, इंसाफ छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय जमाते इस्लामी संघ भारत, यंग मोहम्मडन क्लब, दलित मुक्ति मोर्चा, प्रोग्रेसिव माइनॉरिटी फोरम छत्तीसगढ़, प्रोग्रेसिव क्रिश्चियन अलायंस छत्तीसगढ़, अखिल भारतीय सतनाम युवा कल्याण समिति, संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़, बामसेफ छत्तीसगढ़, सतनाम एजुकेशन फाउंडेशन छत्तीसगढ़, प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़, इंडियन सतनामी समाज ऑर्गनाइजेशन, सतनामी सूर्यवंशी समाज छत्तीसगढ़, अनुसूचित जाति महासंघ छत्तीसगढ़, गोंड महासभा छत्तीसगढ़, स्टार ऑफिसर ग्रुप छत्तीसगढ़, सावित्री बाई फूले महिला मंडल, सतनाम पंथ ज्ञान की धारा समिति, छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति, क्रांति सेना छत्तीसगढ़, डॉ. अम्बेडकर युवा मंच, मरार पटेल समाज, भोई समाज, पनिका मानिकपुरी समाज, नाई सेन समाज छत्तीसगढ़, माली समाज, कलार डडसेना समाज, गंधर्व समाज, सूर्यवंशी समाज छत्तीसगढ़, खटिक सोनकर समाज छत्तीसगढ़, डोमार समाज छत्तीसगढ़, मेहर समाज छत्तीसगढ़, देसहा सूर्यवंशी समाज, अहिरवार समाज छत्तीसगढ़, सूतसारथी समाज छत्तीसगढ़, गाड़ा समाज छत्तीसगढ़, घासी-घसिया समाज, वाल्मिकी समाज, धोबी समाज छत्तीसगढ़, साहू समाज छत्तीसगढ़, यादव समाज छत्तीसगढ़, कुर्मी समाज, बौद्ध समाज छत्तीसगढ़, देवांगन समाज, निषाद समाज छत्तीसगढ़, कुम्हार समाज, धुरी समाज, गड़रिया समाज, लोधी समाज, लोहार विश्वकर्मा समाज, पटवा समाज एवं वैष्णव समाज शामिल हैं।
आयोजकों ने अपील की है कि सभी समाज के पदाधिकारी, युवा, महिलाएं, कर्मचारी एवं आम नागरिक अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सामाजिक न्याय की इस आवाज को बुलंद करें।
सम्पर्क: 9340586993, 9302311852, 9179872316, 9977146760
— यूजीसी कानून समर्थक मोर्चा छत्तीसगढ़
एससी, एसटी, ओबीसी एवं माइनॉरिटी महासंघ छत्तीसगढ़

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments