भिलाई में डॉ. बाबा साहेब बुद्धिष्ठ सांस्कृतिक समिति का 35वाँ स्थापना दिवस एवं शिवाजी जयंती समारोह 22 फरवरी को
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
भिलाई छत्तीसगढ़
हाउसिंग बोर्ड, कालीबाड़ी चौक, औद्योगिक क्षेत्र स्थित डॉ. बाबा साहेब बुद्धिष्ठ सांस्कृतिक समिति (पंजी. 2947) द्वारा आगामी 22 फरवरी 2026, रविवार को संध्या 6:00 बजे बुद्ध विहार प्रांगण में 35वाँ स्थापना दिवस एवं शिवाजी जयंती समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा। आयोजन में बौद्ध समाज के लगभग 3000 उपासक-उपासिकाओं के शामिल होने की संभावना है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पावन अवसर पर गौतम बुद्ध एवं डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम में भिलाई एवं दुर्ग क्षेत्र के विभिन्न समाजों एवं संप्रदायों के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दुर्ग विजय बघेल एवं विधायक वैशाली नगर श्री रिकेश सेन होंगे। विशेष अतिथियों में रायपुर के कमिश्नर महादेव कावरे (IAS), शिकायत जांच अधिकारी दिलीप वासनीकर (IAS), अपेक्स बैंक के डायरेक्टर एवं ओएसडी वन मंत्री के.एन. कांडे, बीएसपी सेक्टर-9 अस्पताल के सीएमओ डॉ. उदय धाबर्डे, पीसीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील रामटेके, जिला कोरिया के अतिरिक्त कलेक्टर सुरेन्द्र वैद्य, द बुद्धिष्ठ सोसायटी ऑफ इंडिया (छत्तीसगढ़) के प्रदेश अध्यक्ष भोजराज गौरखेड़े, कार्यपालन अभियंता उमाकांत सुखदेवे, प्रदेश सचिव राजेश वंजारी, एमआईसी मेम्बर चंद्रशेखर गवई सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि भी समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी उपासक-उपासिकाओं के लिए रात्रि भोजन की व्यवस्था की गई है। समिति द्वारा ऑनलाइन दान हेतु बुद्ध विहार समिति का क्यूआर कोड भी जारी किया गया है।
समिति के अध्यक्ष डिलेन्द्र नागदेवे एवं सचिव राजेश कांबले ने समस्त बौद्ध समाज एवं नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। महिला समिति की अध्यक्ष कविता वानखेड़े एवं सचिव अर्चना गजमे सहित समस्त पदाधिकारियों ने भी आयोजन की तैयारियां पूर्ण होने की जानकारी दी है।


