स्थानीय लोगों ने की नियमित बस सेवा की मांग |
ताज़ी राम कश्यप कुमारसेन | हिमाचल पथ परिवहन निगम का यात्रीयों के लिए सुख सुविधा देने का दावा उस वक्त खोखला नज़र आया जब महाशिवरात्रि के एक दिन पहले 14 फरवरी 2026 को कांगल बस स्टैंड में भारी संख्या में यात्री अपनी बस का इंतजार कर रहे थे ध्यान दें हिमाचल के उपरी हिस्से में तीन दिन तक महाशिवरात्रि के त्यौहार को मनाया जाता है | लोग अपने रीती रिवाज के मुताबिक अपनी बहनों,बेटियों तथा अन्य सगे संबंधियों में शिवरात्री बांटते हैं | इस वर्ष भी यह सिलसिला 13-फरवरी से शुरू हुआ है | जो एक सप्ताह तक चलता रहेगा आज दूर-दूर से आए यात्रीयों ने ऐसी अव्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि त्यौहार के मौक़े पर सरकार जनता को सुविधा देने के लिए अतिरिक्त बसें चला कर सुविधा प्रदान करती है | वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम की कोटगढ से कचीनघाटी कांगल बस सेवा जो की पिछले छः माह से तकनीकी खराबी के चलते पुरे सप्ताह में अपने रूट पर नही पहुंचती है | स्थानीय लोगों का कहना है की यह सच में तकनीकी खराबी का मामला है या निगम का उदासीन रवैया है | वहीं स्थानीय निवासी वेद वर्मा ने सरकार से यात्रीयों की समस्याओं को नजरंदाज कर परेशानी में डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि त्यौहार के मौके पर यात्री अपने बड़े बड़े सामान के बैग साथ लेकर चलते है | और स्टेशन पर बस सेवा की अनियमितता ने लोगों को मुश्किल में डाल रखा है | उन्होंने कहा की आहर, गाहना, दरसेडा, चिमथला कचीन,शेलग ओर,पाटीजुब्बड़ की ओर जाने वाले लोग जो की लम्बा सफ़र तय करते हैं | उन्हें सफर में कठिनाई का सामना करना पड़ता है वेद वर्मा ने सरकार से कोटगढ कचीनघाटी कांगल रुट के लिए नई बस की मांग करते हुए बस को नियमित चलाने की मांग की ताकि यात्रियों को असुविधा का सामना ना करना पडा है

