Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलालगंज पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिग को भगाने वाला आरोपी दबोचा गया

लालगंज पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिग को भगाने वाला आरोपी दबोचा गया

मूकनायक / दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस के थाना लालगंज की टीम ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत की गई।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनस खान पुत्र रजी खान, निवासी बकरमंडी बड़ी ईदगाह, थाना बंजरिया, जनपद कानपुर नगर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने से संबंधित धाराओं में पूर्व में ही मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। लगातार निगरानी और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

कार्रवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए विधिक प्रक्रिया पूरी की गई। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक देवव्रत शर्मा तथा कांस्टेबल पुष्कर यादव की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments