Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorized“याद-ए-लता 2026” में गूंजेंगी स्वर कोकिला की अमर धुनें

“याद-ए-लता 2026” में गूंजेंगी स्वर कोकिला की अमर धुनें

“याद-ए-लता 2026” में गूंजेंगी स्वर कोकिला की अमर धुनें
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

भिलाई छत्तीसगढ़

स्वर कोकिला, भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय लता मंगेशकर जी की स्मृति में 13 फ़रवरी को एक विशेष संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम “याद-ए-लता 2026” का आयोजन किया जा रहा है।
यह भावपूर्ण संध्या महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई (छत्तीसगढ़) में शाम 6 बजे से आयोजित होगी। कार्यक्रम में लता मंगेशकर जी द्वारा गाए गए अमर गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिनकी मधुर धुनें आज भी हर पीढ़ी के दिलों में जीवंत हैं।
आयोजकों के अनुसार, यह संगीतमय संध्या स्वर साम्राज्ञी को समर्पित एक विनम्र श्रद्धांजलि है, जिसमें शहर के संगीत प्रेमी एकत्र होकर उनकी यादों को ताजा करेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विशेष आयोजन का आनंद लेने की अपील की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments