
मूकनायक समाचार / सत्यशील गोंडाने (बालाघाट), 10 फरवरी 2026



बालाघाट। जिला स्तरीय त्रिरत्न बुद्ध विहार कोसमी में बालाघाट जिला बौद्ध संघ, संरक्षक संघ, बहुजन संघ, आल इंडिया समता सैनिक दल, धम्मराज धम्म वर्ग संघ, जिला स्तरीय सार्वजनिक जयंती समारोह समिति, दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा एवं भारतीय बौद्ध महासभा बालाघाट के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव गरिमामय रूप से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में त्रिरत्न बुद्ध विहार का लोकार्पण, तथागत सम्यक संबुद्ध की प्रतिमा का अनावरण एवं भिक्षु निवास का उद्घाटन किया गया।
अध्यक्षता जगत विख्यात धम्मदूत पूज्य भदंत संघरत्न मानके जी (संस्थापक अध्यक्ष, पज्जा मेता संघ जापान/भारत) ने की। उद्घाटक पूज्य भदंत खोशो तानी जी (मुख्य विहाराधिपति, जापान) रहे। मुख्य अतिथि पूज्य भदंत शोझेन आराही जी (द लाइट अप ए कार्नर के निदेशक, विश्व गतिविधियों के नेदाई संघ, जापान)।
विशेष अतिथि में पूज्य भदंत शोताई योकोयामा जी (भिक्षु साधनाकेंद्र प्रमुख, माउंट हिऐई जापान), पूज्य भदंत डॉ. ज्ञानदीप महाथेरो (अध्यक्ष, थाई स्टूडेंट्स एसोसिएशन, बैंकॉक; कोषाध्यक्ष, आल इंडिया भिक्षु संघ, बोधगया), पूज्य भदंत डॉ. वण्णसामी (नागपुर), पूज्य भदंत खेईचि तेराशिमा (जापान), पूज्य भदंत ज्योंखा ओनो (टोकियो), पूज्य भदंत लोबझाग तेपा (तिब्बती कैंप), पूज्य भदंत डॉ. चंद्रकीर्ति (राष्ट्रीय सलाहकार, आल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम), पूज्य भदंत ऐ यू मुराखाभी (जापान), पूज्य भदंत धर्मशील जी (सारनाथ), पूज्य भिक्षुणी तेईयू ओचि (जापान), पूज्य भदंत नागसेन (भंडारा), पूज्य भदंत कुमार कश्यप (झांसी), पूज्य भदंत सुभद्रबोधी (मुरैना), पूज्य भदंत धम्मतप (राजनांदगांव), पूज्य भदंत देवानंद (नागपुर), पूज्य भदंत शद्धा तिलक (ग्वालियर), पूज्य भदंत शील रक्षित (जवाहर नगर), पूज्य भिक्षुणी श्रद्धा पुष्पआर्या (ग्वालियर), पूज्य भदंत विनय बोधी (अड़्याल), पूज्य भदंत रेवत धम्मो (नागपुर) एवं पूज्य भदंत महेंद्र रत्न उपस्थित रहे।

