Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedरायपुर में बहुजन समाज की समस्याओं व समाधान पर सेमीनार 22 फरवरी...

रायपुर में बहुजन समाज की समस्याओं व समाधान पर सेमीनार 22 फरवरी को

रायपुर में बहुजन समाज की समस्याओं व समाधान पर सेमीनार 22 फरवरी को

मूकनायक कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

रायपुर छत्तीसगढ़

फुले अम्बेडकर विचार मंच, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में “बहुजन समाज (SC, ST, OBC एवं अल्पसंख्यक) की मुख्य समस्या एवं समाधान” विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जा रहा है।
यह सेमीनार सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर सांस्कृतिक भवन (बुद्धविहार), देवेंद्र नगर सेक्टर-1, रायपुर में आयोजित होगा।
आयोजकों ने बताया कि देश की आज़ादी के 79 वर्षों बाद भी बहुजन समाज का एक बड़ा वर्ग सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक संसाधनों से अपेक्षित लाभ नहीं ले पा रहा है। संविधान में सभी वर्गों के विकास के प्रावधान होने के बावजूद जागरूकता के अभाव में बहुजन समाज पीछे रह गया है। इसी विषय पर गंभीर चिंतन और समाधान हेतु यह सेमीनार आयोजित किया जा रहा है।
सेमीनार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर, महात्मा ज्योतिराव फुले, संत रविदास, शहीद वीर नारायण सिंह के विचारों के आलोक में सामाजिक न्याय, राजनीतिक भागीदारी और संगठन की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि राजनीतिक शक्ति के बिना सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उन्नति संभव नहीं है, इसलिए बहुजन समाज को संगठित होने की आवश्यकता है।
प्रथम सत्र (10:00 बजे से 01:00 बजे तक)
सेमीनार में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद एवं बुद्धिजीवी भाग लेंगे। प्रमुख वक्ताओं में—
मा. विष्णु दत्त बघेल
मा. डॉ. हेम कल्याण सिंह गजेंद्र (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पिछड़ा समाज)
मा. वसंत निकोशे (जिला बलौदा बाजार)
मा. राधेश्याम साहू (सेवानिवृत्त उप महाप्रबंधक, बीएसएनएल)
मा. एन. आर. बघेल (प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी महासभा)
मा. कृपा सागर (पूर्व रेलवे अधिकारी)
मा. एच. के. दीप (इंचार्ज प्राचार्य, महासमुंद)
श्रीमती विशाखा बौद्ध (पूर्व IRS, रायपुर)
मा. अखिलेश एडगर, मा. शैलेन्द्र कौशल
मा. अधिवक्ता परमेश्वर मारखण्डे
मा. डॉ. एस. आर. रात्रे
मा. यू. के. मेश्राम
मा. आर. पी. शंभाकर
मा. अमरजीत पटेल
आदि शामिल हैं।
आयोजक संस्था ने समाज के समस्त प्रबुद्धजनों, बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments