Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा नगवाई द्वारा रावमापा थरास के छात्रों...

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा नगवाई द्वारा रावमापा थरास के छात्रों के लिए वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा’ पर कार्यशाला का आयोजन |

 

नगवाई | हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा नगवाई द्वारा रावमापा थरास के (10+1 एवं 10+2) कक्षा के छात्रों के लिए बैंक परिसर में एक उच्च स्तरीय वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को बैंकिंग प्रणाली, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और डिजिटल सुरक्षा के प्रयोग हेतु सशक्त बनाना था। मुख्य वक्ता बैंक शाखा के कनिष्ठ लिपिक पंकज ने कार्यशाला में बैंकिंग परिचय बारे कार्यशाला में उपस्तिथ छात्रों को जानकारी दी साथ ही उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत में विद्याथियों को बैंकिंग के व्यवहारिक पहलुयों से अवगत करवाया। उन्होने चेक (Negotiable Instruments), खातों के प्रकार और एटीएम के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी। पंकज ने बैंक की सबसे महत्वकांक्षी योजना ‘सपनों का संचय’ के लाभ बताते हुए बताया कि कैसे यह योजना छात्रों के उच्च शिक्षा के सपनों को वित्तीय आधार प्रदान करती है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे APY, PMSBY और PMJJBY के बारे में भी विस्तार से चर्चा की।

बढ़ते साइबर अपराध और सुरक्षा पर विशेष चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल  फ्रॉड को देखते हुए कहा कि आज कल फिशिंग (Phishing) फर्जी ईमेल या मैसेज के जरिये व्यक्तिगत डेटा चुराना।ओटीपी फ्रॉड (OTP Fraud) में बैंक अधिकारी बनकर फोन पर ओटीपी पूछना।स्कैनर फ्रॉड (QR Code Fraud) के तहत पैसे प्राप्त कराने के बहाने क्यूआर कोड स्कैन कराकर खाते से पैसे उडाना। आदि शामिल है |  अपने संबोधन में पंकज ने इन खतरों से बचने के लिए छात्रों को ‘सुरक्षा मंत्र’ देते हुए सतर्क किया कि कभी भी अपनी गोपनीय जानकारी किसी से भी साझा न करें और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। इस अवसर पर बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक सुनील ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। स्कूल की कोर्डिनेटर गीता ने बैंक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मुख्य वक्ता पंकज द्वारा दी गई जानकारी छात्रों के उज्ज्वल और सुरक्षित वित्तीय भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी | कार्यक्रम के अंत में बैंक की ओर से विद्यार्थियों की बैंकिग से जुडी जिज्ञासाओं और सवालों का संतोषजनक समाधान भी किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments